विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी को 20 साल की सजा: पॉक्सो एक्ट के तहत कोर्ट ने सुनाया फैसला, 3000 रुपए जुर्माना भी लगाया – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पंकज निषाद को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने उसे दोषी करार दिया है। यह मामला धमतरी जिले के सिटी कोतवाली थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी पंकज कुमार निषाद (25 वर्ष), पिता फागू राम निषाद, सदर दक्षिण वार्ड, रानी बगीचा रोड, धमतरी का निवासी है। न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर उसे दोषी पाया गया। न्यायालय ने आरोपी को 20 साल की जेल और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में जांच अधिकारी ने सबूतों को सही तरीके से इकट्ठा किया और गवाहों के बयान व जरूरी जानकारी न्यायालय के सामने पेश की। जांच अधिकारी के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह कदम अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button