विज्ञापन दें / सहयोग करें

नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला: कोरबा में 5 युवकों ने किया वार, 3 आरोपी हिरासत में – Korba News



कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम जुनवानी भैंसमा में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर चाकू से हमला किया गया है। पीड़िता भैंसमा क्षेत्र की निवासी है। वह किसी काम से जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। एक बाइक सवार ने नाबालिग लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैसमा में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। नाबालिग की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की हालत गंभीर है। उसके गले पर चोट के निशान हैं, जिसके कारण वह बोल नहीं पा रही है। पीड़िता ने लिखकर घटना के बारे में कुछ जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता द्वारा बताए गए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button