विज्ञापन दें / सहयोग करें

पूर्व पार्षद ने महिला से किया आठ बार दुष्कर्म: बिलासपुर में पीएम आवास दिलाने का दिया झांसा,प्रेग्नेंसी पर खिला दी दवा,50 हजार वसूला, FIR दर्ज – Chhattisgarh News


प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर महिला से रेप और 50 हजार रुपए वसूली

बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर कांग्रेस से निष्कासित पूर्व पार्षद और एल्डरमैन रह चुके नेता ने आठ बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने महिला से 50 हजार रुपए भी वसूल लिए। महिला जब गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया।

.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

38 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2002 में उसकी शादी हुई थी, लेकिन पति से मतभेद के चलते वह 2003 से सिविल लाइन क्षेत्र में अकेली रह रही है। गुरुघासीदास नगर, वार्ड क्रमांक 21 के पूर्व पार्षद काशी रात्रे से उसकी जान-पहचान थी। वह उसे ‘भइया’ कहती थी। आरोपी ने इसी रिश्ते का फायदा उठाते हुए महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया।

फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार की मांग की

पीड़िता के अनुसार, 2 मार्च 2022 को वह अपनी सहेली के घर तिफरा गई थी। दोपहर करीब तीन बजे काशी रात्रे वहां पहुंचा और आवास योजना का फॉर्म भरवाने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की। रकम लेने के बाद आरोपी ने पीड़िता की सहेली को पानी लाने के बहाने रसोई में भेज दिया। इसके बाद वह महिला के कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने 20 जनवरी 2025 तक उसे डरा-धमका कर करीब आठ बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने यह बात आरोपी को बताई, तो उसने गर्भपात की दवा देकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई थी।

कुल 50 हजार की ठगी, मिल रही जान से मारने की धमकी

पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 50 हजार रुपए ले लिए। अब वह न सिर्फ महिला को बदनाम करने, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

पुलिस कार्रवाई जारी

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, ठगी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button