हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा: महासमुंद में चाकू से गोदकर की थी युवक की हत्या, अर्थदंड नहीं चुकाने पर 4 महीना एक्स्ट्रा काटना पड़ेगा – Mahasamund News
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक हत्या मामले में कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विशेष न्यायाधीश अनिता डहरिया ने आरोपी को दोषी करार दिया है।
.
बागबाहरा के सोनदादर गांव के 24 वर्षीय उत्तम कुमार यादव को धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही 2 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। जुर्माना न चुकाने पर 4 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
धारा 201 के तहत दो वर्ष की सजा और 100 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। घटना 13 अगस्त 2023 की है। शाम करीब 6 बजे सोनदादर पुलिया के पास आरोपी उत्तम यादव ने लकेश्वर पर चाकू से हमला किया। लकेश्वर अपने दो साथियों के साथ खेत से काम करके लौट रहा था।
अस्पताल ले जाने के दौरान मौत
आरोपी ने पहले उसके पेट में चाकू मारा और फिर हाथ पर वार किया। गंभीर हालत में लकेश्वर को अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले में विशेष लोक अभियोजक राजेंद्र साहू ने पैरवी की। पुलिस ने जांच के बाद मामला कोर्ट में पेश किया था।
Source link












