CG Nun Arrest Case: NIA कोर्ट से ननों को मिली जमानत, मानव तस्करी और मतांतरण के आरोप में हुए थे गिरफ्तार
दुर्ग में गिरफ्तार हुए ननों की जमानत याचिका पर एनआईए कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाया जाएगा। इस मामले को लेकर राज्य में पहले से ही राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। कोर्ट से जो फैसला आएगा मान्य होगा।
By Roman Tiwari
Publish Date: Sat, 02 Aug 2025 10:27:34 AM (IST)
Updated Date: Sat, 02 Aug 2025 12:14:31 PM (IST)
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: आदिवासी युवतियों की मतांतरण के लिए मानव तस्करी के मामले में आरोपी नन प्रीति मेरी, वंदना फ्रांसिस और पास्टर सुखमन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को बिलासपुर स्थित राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। एनआइए कोर्ट के जज सिराजुद्दीन शनिवार को जमानत पर फैसला सुनाएंगे।
बता दें कि ननों की गिरफ्तारी के मामले को लेकर प्रदेश में सियासत गर्म हो चुकी है। जिसकी आंच दिल्ली और केरल तक महसूस की जा रही है। अपने दिल्ली दौरे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि-काननू अपना काम कर रही है। अदालत जो फैसला सुनाएगी मान्य होगा
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- मतांतरण समाज के लिए खतरा
वहीं, जगदलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर में बढ़ते मतांतरण पर चिंता जताई और इसे सामाजिक ताने-बाने के लिए खतरा बताया। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि मतांतरण के खिलाफ मिलकर प्रयास करें। इधर, कांग्रेस और वाम दलों ने गिरफ्तारी को पूर्वनियोजित और सांप्रदायिक सौहार्द के विरुद्ध बताया है।
वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसे गंभीर अन्याय बताया और कहा कि नन केवल आदिवासी लड़कियों को नौकरी के लिए शहर ले जा रही थीं। वहीं सांसद जेबी माथर ने गिरफ्तारी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए संसद में आवाज उठाने की बात कही।
कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया अध्यक्ष से मिले केरल भाजपा अध्यक्ष
मामले में डैमेज कंट्रोल की कोशिश करते हुए केरल भाजपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कैथोलिक बिशप्स कान्फ्रेंस आफ इंडिया के अध्यक्ष आर्चबिशप एंड्रयूज थाझथ से भेंट की। आर्चबिशप ने कहा कि चर्च इस गिरफ्तारी से व्यथित है, क्योंकि इनमें से एक नन तीन दशक से कुष्ठ रोगियों की सेवा कर रही थीं।
यह भी पढ़ें:Chhattisgarh News: कृषि मंत्री को बदनाम करने की बड़ी साजिश! फर्जी लेटरपैड से भेजी गईं 90 शिकायतें, FIR दर्ज
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह तक मुद्दे को पहुंचाया गया है और मदद का आश्वासन मिला है।, इधर केरल के चार सांसदों कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन ने शुक्रवार को डीजीपी अरुणदेव गौतम से मुलाकात की।
Source link












