बलरामपुर में सोलर पंप चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार: लंबे समय से चल रहा था फरार, पहले एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी – Balrampur (Ramanujganj) News
बलरामपुर के विजयनगर थाना पुलिस ने सोलर पंप चोरी के एक लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी विजयनगर थाना रामानुजगंज में दर्ज अपराध क्रमांक 114/25 धारा 303 के तहत यह कार्रवाई की गई।
.
आरोपी की पहचान सुशील विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वह त्रिकुण्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस मामले में पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके पास से चोरी का सोलर पंप बरामद किया गया था।
पूछताछ के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपी ने सुशील विश्वकर्मा का नाम सह-आरोपी के रूप में बताया था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। मुखबिर की सूचना पर आज सुबह सुशील को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Source link
Follow Us











