बेलतरा में तीजा-पोरा तिहार की धूम, VIDEO: महिलाओं ने गीत-संगीत और नृत्य से जमाया रंग, विधायक सुशांत ने बहतराई स्टेडियम में किया आयोजन – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा में तीजा-पोरा तिहार की धूम रही। विधायक सुशांत शुक्ला ने तीजहारिन महिलाओं के लिए पारंपरिक करू भात के साथ ही झूला सजा कर गीत-गायन और नृत्य का आयोजन किया। बहतराई स्थित स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर
.
इस कार्यक्रम में जांजगीर सांसद कमलेश जांगड़े, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, पथलगांव विधायक गोमती साय, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी और डिप्टी सीएम अरुण साव की पत्नी मीना साव भी शामिल रहीं।
महिलाओं की भागीदारी
बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोक गायिका अलका चंद्राकर और उनकी टीम ने छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। महिलाओं ने पारंपरिक और लोक गीतों पर जमकर थिरकीं।
विधायक सुशांत शुक्ला की पहल
विधायक सुशांत शुक्ला ने महिलाओं को तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी। उनके साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद लिया। उन्होंने महिलाओं को साड़ी और सुहाग का सामान भी भेंट किया।
बता दें कि, तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें महिलाएं अपने परिवार और समाज के साथ मिलकर इस त्योहार को मनाती हैं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी खुशी और उत्साह का इजहार किया।
Source link








