विज्ञापन दें / सहयोग करें

जशपुर के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 9 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक

जशपुर जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदक हासिल किए। इस उपलब्धि के साथ ही विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जशपुर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

समाचार फोटो

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जशपुर के नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय उनके प्रशिक्षक आशू यादव के मार्गदर्शन एवं मेहनत को दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने कहा कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण और सही मार्गदर्शन मिलने से वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में प्रशिक्षक आशू यादव जैसे समर्पित कोच का होना खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही खिलाड़ी निरंतर सफलता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

समाचार फोटो

वहीं, खिलाड़ी युवराज कुमार, आयुष यादव, निहारिका यादव, इशिका लकड़ा एवं शशांक सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच आशू यादव को समर्पित किया। खिलाड़ियों ने कहा कि कोच के निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और प्रोत्साहन से ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पालक भी हमेशा उनका साथ देते हैं जिससे वे अधिक प्रोत्साहित होते हैं।

इस अवसर पर समाजसेवी विकास सोनी, मुकेश सोनी, जिले के पत्रकारगण, खिलाड़ियों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

समाचार फोटो

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button