विज्ञापन दें / सहयोग करें

सुकमा में 1.18 करोड़ के 23 नक्सलियों का सरेंडर: नक्सलियों की सबसे खतरनाक PLGA BN-1 के हैं, इनमें कलेक्टर एलेक्स पॉल मेमन को किडनैप करने वाले भी शामिल – Jagdalpur News

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 1 करोड़ 18 लाख रुपए के 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें से 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। इनमें एक नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा भी है जिसने साल 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल

.

वहीं इन 23 नक्सलियों में 9 महिला नक्सली भी शामिल है। साथ ही 3 दंपति भी हैं जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ा और मुख्य धारा में लौट आए हैं। ये सभी नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में सैकड़ों जवानों की हत्या में शामिल थे।

दरअसल, बस्तर में पहलीबार एक साथ 1.18 करोड़ के इनामी नक्सलियों का सरेंडर हुआ है। ये नक्सलवाद पर करारी चोट है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 DVCM, 6 PPCM, 4 ACM और 12 पार्टी सदस्य हैं। 11 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपए इनाम घोषित है। जबकि, 4 नक्सली 5-5 लाख, 1 पर 3 लाख और 7 नक्सली 1-1 लाख रुपए के इनामी हैं।

बड़े कैडर के साथ किए हैं काम

सरेंडर करने वाले नक्सलियों में रमेश उर्फ कमलू CCM और 1 करोड़ रुपए के इनामी नक्सली माड़वी हिड़मा का सुरक्षा गार्ड है। वहीं माड़वी जोगा BNPC राजे उर्फ राजक्का, नुप्पो लच्छू SZCM सन्नू दादा का गार्ड है। अब पुलिस का मानना है कि बड़े कैडर्स के साथ काम किए हैं ऐसे में इनसे नक्सल संगठन को लेकर बड़े खुलासे हो सकते हैं। जिसका नक्सल ऑपरेशन पर फायदा होगा।

CRPF DIG और SP के सामने किए सरेंडर।

46 से ज्यादा जवानों की हत्या में शामिल था लोकेश

8 लाख का इनामी हार्डकोर नक्सली DVCM लोकेश उर्फ पोड़ियाम भीमा ने सरेंडर किया है। ये दक्षिण सब जोनल ब्यूरो टीम का कमांडर भी है। 2012 में कलेक्टर का अपहरण समेत साल 2017 में बुर्कापाल और 2021 में टेकलगुड़ा मुठभेड़ में शामिल था। इन दोनों घटनाओं में 46 जवान शहीद हुए थे। अलग-अलग घटनाओं में शामिल रहकर अन्य जवानों की भी हत्या की है।

इन घटनाओं में शामिल था 8 लाख का इनामी DVCM लोकेश

  • साल 2007 में कोंटा सुकमा मुख्यमार्ग पर ग्राम दरभागुड़ा और आसीरगुड़ा के बीच पुलिस वाहन को IED लगाकर विस्फोट करने की घटना में शामिल था।
  • साल 2009 में ग्राम मेहता बंडा मुख्यमार्ग पर सुरक्षा में लगे पुलिस जवानों पर एंबुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल था।
  • साल 2012 में ग्राम बड़ेसेट्टी के गंधारपारा-सिंघनपारा के बीच जंगल में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।
  • 12 मार्च 2012 में ग्राम स्वराज अभियान के तहत केरलापाल इलाके के मांझीपारा में सुकमा के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेमन का अपहरण करने की घटना में शामिल था।
  • साल 2017 में बुर्कापाल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था। इस घटना में 25 जवानों की शहादत हुई थी।
  • साल 2018 में जिला बीजापुर के आवापल्ली-बासागुड़ा मुख्यमार्ग पर ग्राम मुरतोंडा और तिम्मापुरम के बीच IED लगाकर विस्फोट करने की घटना में शामिल था।
  • साल 2018 में पामेड़ क्षेत्र के ग्राम जारापल्ली के बीच जंगल मे पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था।
  • साल 2021 में टेकलगुड़ा के जंगल में सर्चिंग पार्टी पर एंबुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। जिसमें 21 जवानों ने अपनी शहादत दी थी।
  • साल 2024 में धरमावरम कैंप पर हमला करने की घटना में शामिल था।

Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button