विज्ञापन दें / सहयोग करें

सरगुजा कांग्रेस ने निकाली न्याय-यात्रा, आईजी कार्यालय के सामने धरना: झमाझम बारिश के बीच कांग्र्रेस का प्रदर्शन, विधायक व भाजपाईयों पर कार्रवाई की मांग – Ambikapur (Surguja) News



सरगुजा कांग्रेस ने गंभीर अपराधों में संलिप्त भाजपाईयों के लिए पुलिस के सुस्त रवैये के खिलाफ न्याय यात्रा निकाली। झमाझम बारिश के बीच न्याय यात्रा निकाल आईजी कार्यालय तक पहुंचे और आईजी कार्यालय के सामने धरना देकर जमकर नारेबाजी की। सरगुजा आईजी को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सरगुजा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत एवं निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस की न्याय रैली गुरुनानक चौक से निकली। झमाझम बारिश के बीच रैली आईजी कार्यालय पहुंची। पुलिसकर्मियों ने आईजी कार्यालय का गेट बंद कर रैली को रोक दिया तो कांग्रेसी जमीन पर बैठ गए और प्रदेश सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आईजी के समक्ष रखी कार्रवाई की मांग
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को सरगुजा आईजी से मिलने के लिए बुलाया गया। आईजी दीपक कुमार झा से मुलाकात के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भिट्ठीकला जमीन घोटाले में 16 जून को कलेक्टर ने 6 लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया था, जिसपर आजतक अपराध कायम नहीं हुआ है। अब सुनने में आ रहा है कि सत्ता शासन के दबाव में कलेक्टर सभी पक्षों को बिठाकर समझौता करा रहे हैं। बालकृष्ण पाठक ने कहा कि अगर पुलिस भाजपाईयों से जुडे मामलों में निष्पक्षता से कार्रवाई नहीं करेगी तो कांग्रेस भाजपा के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक के सरगुजा आगमन के दौरान उनका कठोर विरोध करेगी। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में विधायक रामकुमार टोप्पो की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इस घटना दुष्प्रभाव सीतापुर क्षेत्र के शायकीय कर्मचारियों में देखने को मिल रहा है। कलाकेन्द्र मैदान के आबंटन में भ्रष्टाचार को लेकर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने आईजी से चर्चा में कहा कि इस मामले में स्वयं महापौर की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होना बड़े प्रश्न खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया संस्थान से बातचीत में तो अब भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह स्वीकार कर लिया है वायरल ऑडियो में हुई बातचीत का वो हिस्साा हैं। ऐसे में पुलिस किस दबाव में है। उन्होंने इस मामले में एसआईटी गठित कर इसके त्वरित निपटारे की मांग भी की। कांग्रेस ने साक्ष्यों के साथ ज्ञापन सौंपा
कांग्रेस ने ज्ञापन के साथ टेलीफोन वार्ता के वायरल ऑडियो के साथ ही न्यूज क्लिप भी सौंपा है। इसके साथ ही लखनपुर के चांदो क्षेत्र के मस्तराम मझवार नामक वृद्ध के साथ हुए जमीन धोखाघडी के मामले में उसकी ओर से थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को दिए गए आवेदन की प्रति सौंपी गई। आईजी दीपक झा ने कांग्रेस प्रतिनिधीमंडल को आश्वस्त किया है कि इन मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के रैली एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button