विज्ञापन दें / सहयोग करें

री-NEED एग्जाम…रायगढ़ में 8 सेंटरों में 2682 कैंडिडेट्स देंगे परीक्षा: दिव्यांग कैंडिडेट्स को मिलेगा एक्स्ट्रा टाइम, सभी को मिलेगी फ्री बस सुविधा – Raigarh News


नीट एग्जाम के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली

रायगढ़ में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जिले में 2682 कैंडिडेट्

.

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। वहीं दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के कैंडिडेट्स को निर्धारित प्रावधानों के तहत अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे तक चलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कैंडिडेट्स को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा।

निर्धारित समय के बाद किसी भी कैंडिडेट को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कैंडिडेट्स को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष परिवहन व्यवस्था की है। रायगढ़ रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से निशुल्क बसें संचालित की जाएंगी। यह सुविधा कैंडिडेट्स के साथ उनके पेरेंट्स के लिए भी रहेगी।

CCTV निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

परीक्षा के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। जैमर की व्यवस्था के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। केंद्रों के भीतर और बाहर किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था और अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

24 घंटे सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष

कैंडिडेट्स और पेरेंट्स की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जो 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-42 में संचालित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07762-223750 पर परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है और आवश्यक शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। नियंत्रण कक्ष की निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button