Surajpur News: छोटी बेटी के सुसाइड से सदमे में रही मां ने भी लगा ली फांसी, बड़ी बेटी कमरे में पहुंची तो नजारा देख मचाया शोर | Mother Commits Suicide To Hang After Daughter Death
रामानुजनगर। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या (Commits suicide) किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पति समेत परिजनों में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका अपनी छोटी बेटी की आत्महत्या के बाद से मानसिक रूप से परेशान और गुमसुम रहती थी। मंगलवार को वह घर में ही थी, जबकि पति बाहर बैठा था। इस बीच जब उसकी बड़ी बेटी कमरे में घुसी तो मां का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने शोर मचाया तो पिता व पड़ोस के लोग पहुंचे। उसका शव फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत के कुछ ही दिन बाद मां द्वारा यह कदम उठा लिए जाने से परिवार सदमे में है।
Source link
Follow Us









