विज्ञापन दें / सहयोग करें

मछली कारोबारी को 40 बार धारदार हथियार से गोदा,मौत: धमतरी में साथी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका,अतड़ियां तक बाहर आई, 4 संदिग्ध हिरासत में – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मछली कारोबारी की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। सिहावा थाना क्षेत्र के गोरेगांव के पास देर रात अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी पर 40 से अधिक वार किए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान विपलभ मंडल (55) के रूप में हुई है। वह गरियाबंद जिले के बोइरगांव दर्रीपारा में रहकर मछली का कारोबार करते थे। घटना के समय वह अपने साथी चुम्मन यादव के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। गोरेगांव के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया। साथी की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर हमलावरों ने पहले विपलभ मंडल के सिर पर हमला किया। इसके बाद उनके साथी चुम्मन यादव की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। चुम्मन किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने विपलभ मंडल पर धारदार हथियार से लगातार हमला किया और उनके शरीर पर 40 से अधिक वार किए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कारोबारी को नगरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। कई संदिग्ध हिरासत में, पुरानी रंजिश की आशंका जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। साइबर टीम भी देर रात से आसपास के क्षेत्र में जांच कर सबूत जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल में जुटी रही। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जल्द खुलासे का दावा पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर जल्द ही हत्या की वारदात का खुलासा किया जाएगा। यह घटना जिले की हालिया सबसे गंभीर आपराधिक घटनाओं में से एक मानी जा रही है। निर्मम तरीके से की गई है हत्या आपको बता दे कि इस तरह दिलदहला देने वाला हमला करना पहली बार जिले में घटित हुआ है,जिसमें कारोबारी के ऊपर 40 से ज्यादा बात धारदार हथियार से शरीर पर वार किया गया,शरीर में कई गहरी चोट के निशान और शरीर में अनगिनत छेद ही नजर आ रहे हैं,साथ ही कुछ जगह के अतड़ी भी बाहर आ चुके हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button