Surajpur News: पहली बरसात भी नहीं झेल पाया 15 लाख का रपटा, दर्जनभर गांवों का संपर्क टूटा | Causeway Washed Away In First Rain
भैयाथान। भैयाथान विकासखंड अंतर्गत खुटरापारा स्थित गोबरी नदी पर आवागमन बहाल करने के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लगभग 15 लाख रुपए की लागत से बनाया गया अस्थायी रपटा (Causeway) पहली ही बरसात में जवाब दे गया। तेज बारिश के बाद एक हिस्सा टूट गया और रपटे के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे आवागमन एक बार फिर बाधित हो गया। इसके साथ ही डबरीपारा, बांसापारा, गंगोटी, खुटरापारा समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी फिर वहीं आकर खड़ी हो गई, जहां पिछले वर्ष थी।
Source link
Follow Us

.jpg?w=390&resize=390,220&ssl=1)









