विज्ञापन दें / सहयोग करें

सुधीर बोले- भाजपा का लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना: मोदी के 12 साल देश को विकास-सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व की नई ऊंचाइयों पर ले गए – Sukma News



पीएम मोदी के लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने सोमवार को सुकमा में प्रेस वार्ता आयोजित की। भाजपा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य सुधीर पांडे ने कहा कि मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो लगातार तीन बार निर्वाचित होकर राष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। सुधीर पांडे ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना है। इसी सोच के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया। करोड़ों शौचालयों के निर्माण से खुले में शौच की समस्या में कमी आई और स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया गया। गरीबों के लिए कई योजनाएं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल योजना और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आयुष्मान भारत के तहत पात्र परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण को मिली मजबूती पांडे ने कहा कि, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएं से राहत मिली है। वहीं महिला आरक्षण कानून, तीन तलाक की समाप्ति और लखपति दीदी योजना जैसी पहल महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बना रही हैं। बुनियादी ढांचे का हुआ विस्तार उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे और रेलवे नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। वंदे भारत ट्रेन, रेलवे विद्युतीकरण और आधुनिक परिवहन सुविधाओं ने देश के विकास को नई गति दी है। किसानों को मिली सीधी आर्थिक सहायता सुधीर पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। डिजिटल तकनीक के उपयोग से भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और योजनाओं की पारदर्शिता बढ़ी है। राष्ट्रीय सुरक्षा हुई मजबूत उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं। राफेल लड़ाकू विमान, स्वदेशी रक्षा उत्पादन और आधुनिक हथियारों से सेना की ताकत बढ़ी है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने भारत की सुरक्षा नीति को मजबूत किया है। अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक फैसला पांडे ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति मोदी सरकार के सबसे बड़े निर्णयों में से एक है। इससे जम्मू-कश्मीर में विकास और राष्ट्रीय एकीकरण को मजबूती मिली है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षा और विकास कार्यों से हालात में सुधार आया है। सांस्कृतिक विरासत को मिला नया स्वरूप उन्होंने कहा कि अयोध्या राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक, नया संसद भवन और कर्तव्य पथ जैसे प्रोजेक्ट देश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई दे रहे हैं। कोरोना काल में दुनिया को दिखाई क्षमता सुधीर पांडे ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने रिकॉर्ड समय में वैक्सीन विकसित की और कई देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक स्तर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई। विकसित भारत 2047 का लक्ष्य उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है और देश की जनता उनके नेतृत्व पर विश्वास जता रही है। आने वाले वर्षों में भारत विश्व मंच पर और अधिक प्रभावशाली भूमिका निभाएगा। कई भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम, अरुण भदौरिया, नूपुर वैदिक, विश्वराज चौहान, पार्वती प्रधानी, रमेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button