कथावाचक आशुतोष चैतन्य बिलासपुर में गिरफ्तार, सतनामी समाज पर की थी विवादित टिप्पणी
बीते 12 नवंबर को उनकी टिप्पणी से आक्रोशित समाजजन थाने पहुंचे थे, जिसके बाद तत्काल एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि कथावाचक ने अपने कथन को गलती मानते हुए सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी थी। पुलिस ने कथा स्थल से उन्हें हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Source link
Follow Us










