विज्ञापन दें / सहयोग करें

नकली दवाओं और भ्रष्टाचार ने छीन ली आंखों की रोशनी: बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से मिलने मेकाहारा पहुंचे दीपक बैज ने स्वास्थय व्यवस्था पर उठाए सवाल – Raipur News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से मुलाकात की, मेकाहारा में पीड़ितों से मुलाकात के दौरान दीपक बैज ने स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नकली दवाइयों और भ्रष्टाचार के कारण न केवल मरीजों की आंखों की

.

दीपक बैज ने दैनिक भास्कर से कहा कि “बीजापुर में जो नेत्रकांड हुआ है, उसमें ऑपरेशन के बाद संक्रमण होने की वजह नकली दवाइयां और ड्रॉप्स हैं। यह सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से असफल हो चुका है।”

मरीजों से मिलने पहुंचे दीपक बैज

पूरे प्रदेश में कैसे पहुंच रही हैं नकली दवाइयां

“प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां बेची जा रही हैं, जिससे लोग अपनी आंखों की रोशनी और जान दोनों गंवा रहे हैं। पिछले कुछ समय में दुर्ग में दो महिलाओं की नसबंदी के बाद मौत हो गई, और अब बीजापुर में यह गंभीर घटना सामने आई है।” दीपक बैज ने सवाल उठाया, “यह पूरे प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर नकली दवाइयां कैसे पहुंच रही हैं? सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

सीएम से तुरंत एक्शन की मांग

बैज ने बीजापुर के पीड़ितों के लिए बेहतर इलाज की मांग की और कहा कि इन मरीजों का इलाज तुरंत चेन्नई के बड़े नेत्र अस्पताल में कराया जाए। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, यह सरकार का कर्तव्य है कि वह पीड़ितों को मुआवजा दे और इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button