विज्ञापन दें / सहयोग करें

राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता: गौरेला के खिलाड़ियों ने जीते 7 गोल्ड मेडल, कलेक्टर ने दी बधाई – Gaurela News

दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौरेला के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक जीते हैं। इन विजयी खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी से मुलाकात की।

.

गौरेला में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व टेबल टेनिस खिलाड़ी हसन सर, शिवकुमार तिवारी और वेदचंद जैन ने यहां खेल का माहौल बनाया था। उन्होंने समय-समय पर टेबल टेनिस भवन की मरम्मत और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में योगदान दिया।

खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

कलेक्टर मंडावी ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी और सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सीमा डेविड भी उपस्थित थे, जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में स्वामी आत्मानंद स्कूल सेमरा के शिवराज सिंह राजपूत, ठाकुर शिवेश सिंह, युवराज सिंह राजपूत, अक्षत नामदेव, अनंत मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर गौरेला के आदित्य सोनी और अमिता शिक्षा निकेतन गौरेला के मो. उजैर खान शामिल हैं।

कड़ी मेहनत से बच्चों ने पाई सफलता

वर्तमान में खेल रहे बच्चों के लिए स्वर्गीय अंगद राजपूत ने अपना महत्वपूर्ण समय दिया था। इसके अलावा, आत्मानंद स्कूल सेमरा गौरेला के प्राचार्य नरेंद्र तिवारी ने भी बच्चों को शुरू से ही प्रोत्साहित किया है।

पिछले छह महीनों से, नगर गौरेला के अखिल ताम्रकार ने इन सभी खिलाड़ियों को टेबल टेनिस में कुशल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button