विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ के पेलमा में जनसुनवाई संपन्न: आपत्ति-समर्थन दोनों दर्ज किया गया, पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जनसुनवाई पूरी – Raigarh News

पेलमा में समर्थन और आपत्ति के बीच जनसुनवाई संपन्न हुई

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में पेलमा ओपनकास्ट कोयला खदान परियोजना क्षेत्र 2077.934 हेक्टेयर उत्पादन क्षमता 15एमटीपीए उत्पादन के लिए प्रस्तावित जनसुनवाई अब पूरी हो चुकी है। सुबह निर्धारित समय पर जनसुनवाई के लिए लोग पहुंचे। जहां विरोध और समर्थन के बीच जनसु

.

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड एसईसीएल कोयला खदान की स्थापना होने जा रहा है। इस परियोजन में पेलमा, उरबा, मडुआडूमर, लालपुर, हिंझर, जरहीडीह, सकत्ता, मीलूपार, खर्रा के गांव प्रभावित होंगे। ऐसे में पेलमा ओपनकास्ट कोयला खदान परियोजना को लेकर सोमवार को जनसुनवाई आयोजन किया गया।

पेलमा गांव के अटल चौक पर जनसुनवाई की प्रक्रिया सुबह निर्धारित समय पर शुरू की गई। जहां बताया जा रहा है कि ग्रामीण धीरे-धीरे जनसुनवाई स्थल पहुंचने लगे थे।

जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई तो समर्थन और विरोध ग्रामीणों ने दर्ज कराए। इसमें दोपहर भर यह प्रक्रिया चली।

वहीं जनसुनवाई के दौरान किसी प्रकार की घटना घटित न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स भी काफी मात्रा में मौजूद थे। जहां शाम तकरीबन 6 बजे तक आपत्ति और समर्थन के बीच जनसुनवाई पूरी हो गई।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस के जवान काफी मात्रा में तैनात रहे

समर्थन-आपत्ति दोनों आए इस संबंध में पर्यावरण अधिकारी मनवेन्द्र शेखर पांडे ने बताया कि निर्धारित समय में जनसुनवाई शुरू हो गया था। समर्थन और आपत्ति लगभग फिप्टी-फिप्टी की संख्या में आए होंगे।

अभी इसका आकड़ा सामने नहीं आया है। किसी भी प्रकार की तनाव वाली स्थिति निर्मित नहीं हुई। शांतिपूर्ण ढंग से जनसुनवाई संपन्न हो गई।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button