साहब हमारे जंगल को अवैध कटाई से बचाइए, जशपुर पहुंचे ग्रामीणों ने लगाई गुहार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सन्ना वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चेपराकोना और दीवान हर्राडीपा के ग्रामीण मंगलवार को अवैध कटाई के खिलाफ लामबंद होकर जशपुर पहुंचे। ग्रामीणों ने वनमंडलाधिकारी (DFO) को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोग योजनाबद्ध तरीके से संरक्षित वनों की बेदर्दी से कटाई कर रहे हैं और खाली हुई जमीन पर मक्के की फसल बोकर अवैध कब्जा जमा रहे हैं।
Follow Us












