विज्ञापन दें / सहयोग करें

श्रीराम सेना ने शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा: शिव तांडव व कटप्पा रहे मुख्य आकर्षण, झूमते-नाचते निकली युवाओं की टोली – Ambikapur (Surguja) News

श्रीराम सेना द्वारा अंबिकापुर शहर में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव तांडव, कटप्पा व विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह विभिन्न समाज और संगठनों के लोगों ने आत्मीय स्वागत किया। शोभायात

.

चैत्र नवरात्र पर श्रीराम सेना ने पूर्व पूरे शहर को भगवा ध्वजा व कपड़ों से सजाया है। नवरात्र की सप्तमी के अवसर पर शाम को दुर्गामंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई। डीजे, ढोल व नगाड़ों की धुन में लोग भक्तिमय गीतों पर थिरकते रहे। शोभायात्रा गांधी चौक से घड़ी चौक, देवीगंज रोड, महामाया चौक, महामाया गेट होते हुए महामाया मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। यहां विशेष पूजा अर्चना के साथ भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

झांकियां रही आकर्षण का केंद्र शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर थिरकते युवाओं के साथ जीवंत झांकियां समूचे शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे। जशपुर से ढोल तथा रायपुर से नगाड़े बुलाए गए थे। शोभायात्रा में कलाकारों की टीम द्वारा शिव तांडव किया गया। वहीं ओडिशा से आए कटप्पा व उनकी टीम द्वारा प्रदर्शन किया गया। भगवान शिव की विशाल प्रतिमा और अयोध्या में विराजित भगवान श्रीराम की जैसी रामलला की प्रतिमा ने भी लोगों का मन मोह लिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, शहर रहा बंद शोभायात्रा के दौरान शहर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। शोभायात्रा के दौरान शहर में वाहनों का प्रवेश करीब तीन घंटे तक बंद रहा।

तस्वीरों में शोभायात्रा…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button