विज्ञापन दें / सहयोग करें

नया नल 10 हजार का,अवैध कनेक्शन के लिए 20हजार शुल्क: कांग्रेस बोली- पहले 600 रुपए में हो जाता था नियमितीकरण – Raipur News



रायपुर नगर निगम ने अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई और उन्हें वैध करने के लिए अभियान शुरु किया है, लेकिन इसके लिए जो दरें तय की गई हैं, उसे लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। नए घरेलू नल कनेक्शन के लिए जहां करीब 10 हजार रुपए खर्च होते हैं, वहीं अवैध कनेक्शन को वैध कराने के लिए लोगों को 20 हजार रुपए से ज्यादा चुकाने होंगे। शहर में करीब 3.50 लाख संपत्तियां हैं, लेकिन वैध नल कनेक्शन सिर्फ 2.21 लाख ही दर्ज हैं। यानी करीब 90 हजार संपत्तियों में ऐसे नल कनेक्शन हैं, जो निगम के रिकॉर्ड में नहीं हैं, लेकिन सालों से पानी की सप्लाई ले रहे हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के मुताबिक अवैध कनेक्शनों की वजह से निगम को जलकर का राजस्व नहीं मिल पा रहा है। इसलिए सभी जोन कार्यालयों को ऐसे कनेक्शनों की पहचान कर नियमितीकरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 जुलाई से 15 अक्टूबर तक मौका, फिर कटेंगे कनेक्शन नगर निगम ने ‘एकमुश्त जलकर निपटान योजना’ लागू की है। इसके तहत 15 जुलाई से 15 अक्टूबर 2026 तक अवैध नल कनेक्शन को वैध कराया जा सकेगा। निगम ने स्पष्ट किया है कि तय अवधि में आवेदन नहीं करने वालों के खिलाफ नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमितीकरण शुल्क की तीन गुना राशि तक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। घरेलू कनेक्शन वैध कराने में 20,882 रुपए योजना के तहत आधा इंच के घरेलू कनेक्शन के लिए 5 हजार रुपए नियमितीकरण शुल्क और 15,882 रुपए वैध कनेक्शन शुल्क देना होगा। यानी कुल 20,882 रुपए जमा करने होंगे। वहीं व्यावसायिक आधा इंच कनेक्शन के लिए 15 हजार रुपए नियमितीकरण शुल्क और 15,882 रुपए कनेक्शन शुल्क मिलाकर 30,882 रुपए देने होंगे। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि पूरी राशि एकमुश्त जमा करनी होगी। इसके अलावा कनेक्शन को संपत्ति की यूनिक आईडी से लिंक करना और निर्धारित प्रारूप में अनुबंध करना अनिवार्य होगा। निगम की अपील- अंतिम मौका, बाद में कार्रवाई नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि जिनके पास ऐसा नल कनेक्शन है जो निगम के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, वे इस योजना का लाभ उठाएं। निगम ने इसे अवैध कनेक्शन को वैध बनाने का अंतिम अवसर बताया है। अधिकारियों के मुताबिक योजना के बाद अवैध कनेक्शनों की पहचान कर विच्छेदन और दंडात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी। कांग्रेस का हमला- पहले 600 रुपए लगते थे, अब 20 हजार क्यों? योजना को लेकर नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन और भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान अवैध नल कनेक्शन को वैध करने के लिए महज 600 रुपए शुल्क लिया जाता था, जबकि अब लोगों से 20 हजार रुपए से ज्यादा वसूले जा रहे हैं। तिवारी ने कहा कि वर्षों से पानी उपयोग कर रहे सामान्य परिवारों पर एकमुश्त इतना बड़ा आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। उन्होंने शुल्क कम करने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है। एक नजर में शहर में कुल संपत्तियां: 3.50 लाख वैध नल कनेक्शन: 2.21 लाख अनुमानित अवैध कनेक्शन: करीब 90 हजार आवेदन अवधि: 15 जुलाई से 15 अक्टूबर 2026 घरेलू कनेक्शन नियमितीकरण शुल्क: 20,882 रुपए व्यावसायिक कनेक्शन नियमितीकरण शुल्क: 30,882 रुपए समय सीमा के बाद कनेक्शन काटने और जुर्माने की कार्रवाई


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button