‘तुरंत पैसे भेजो’… WhatsApp पर आए मैसेज ने कंपनी को लगाया 20 लाख का चूना, फर्जी डायरेक्टर बनकर ठगी | Fake Director Whatsapp Fraud 20 Lakh Scam
पुलिस के मुताबिक प्रार्थी यश बत्रा (27) साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। कंपनी के दुर्ग, भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव में शोरूम संचालित हैं। कंपनी के सभी वित्तीय लेन-देन की जिम्मेदारी पिछले 13 वर्षों से अकाउंटेंट मेष पटेल संभाल रहा है। भुगतान और ट्रांजैक्शन संबंधी मंजूरी के लिए कंपनी के डायरेक्टर और अकाउंटेंट के बीच WhatsApp ग्रुप भी बना हुआ है, जिससे निर्देशों का आदान-प्रदान किया जाता था। इसी भरोसे का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने पूरी साजिश को अंजाम दिया।
Source link
Follow Us











