SECL खदान का विरोध, अधिकारियों को ग्रामीणों ने घेरा: महिलाओं ने की SDM से धक्का-मुक्की, घंटों जाम रहा अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग – Ambikapur (Surguja) News
प्रशासनिक अमले को ग्रामीणों ने घेरा
सूरजपुर जिले के SECL भटगांव क्षेत्र अंतर्गत अधिसूचित मदननगर खदान के लिए सीमांकन व सर्वे करने पहुंचे राजस्व व SECL की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने एसडीएम से धक्कामुक्की भी कर दी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात र
.
सड़क पर भी लगा रहा जाम
भटगांव SECL क्षेत्र अंतर्गत महान 4 खदान मदननगर में प्रस्तावित है। इसके लिए प्रकिया पूरी कर ली गई है एवं मुआवजा प्रकरण तैयार कर लिया गया है। मुआवजा राशि कम होने के कारण अब तक किसी भी ग्रामीण ने मुआवजा नहीं लिया है। सोमवार को राजस्व एवं SECL के अधिकारी मौके पर खदान के जमीन के सीमांकन एवं सर्वे के लिए पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घेरा, जमकर हंगामा राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मदननगर पहुंची तो पहले से पारंपरिक हथियारों के साथ तैनात सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरूषों ने टीम को घेर लिया। मौके पर सीमांकन का उग्र विरोध करते हुए महिलाओं ने प्रतापपुर एसडीएम के साथ धक्कामुक्की कर दी। इससे तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीण व पुलिस टीम आमने-सामने आ गई।
SDM बोले-कोर्ट जाइए, ग्रामीण बोले-नहीं खुलेगी खदान ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने मुआवजा नहीं लिया है और न ही जमीन का अधिग्रहण किया गया है। वे जमीनों का सीमांकन नहीं कर सकते। वहीं एसडीएम ने कह दिया कि ग्रामीण कोर्ट चले जाएं। इसे लेकर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी हाल में खदान नहीं खुलने देंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि मदननगर, जगन्नाथपुर, चौरा और कनकनगर की जमीनें महान 4 के लिए अधिगृहीत की गई हैं। कोल इंडिया और प्रबंधन को कई बार लिखित आपत्तियां दी जा चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। सात साल पहले प्रारंभ हुई जगन्नाथपुर खदान के सैकड़ों प्रभावितों को आज तक रोजगार नहीं मिला। ऐसे में प्रबंधन की मंशा पर सवाल उठते हैं।
कम मुआवजा, इसलिए विरोध महान 4 खदान के लिए असिंचित जमीन की दर 8 लाख रुपए एकड़ एवं सिंचित जमीन के लिए 10 लाख एकड़ निर्धारित की गई है। नौकरी दो एकड़ जमीन पर दी जाएगी। ग्रामीणों ने कहा कि 12 वर्ष पूर्व खुले SECL की खदान में भी मुआवजा की दर यही थी। 12 सालों में मुआवजा का दर नहीं बढ़ा है और वे किसी भी हालत मं खदान नहीं खुलने देंगे।
विरोध प्रदर्शन के कारण घंटों अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग बंद रहा। राजस्व टीम के साथ पुलिस बल व SECL अधिकारियों की वापसी के बाद मार्ग में आवागमन प्रारंभ हो सका।
Source link











