मयाली जलाशय में बड़ा हादसा टला, SDRF जवानों ने छह लोगों की बचाई जान
कुनकुरी: मयाली जलाशय में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब दोपहर करीब 3 बजे छह लोगों से भरी एक मोटर बोट अचानक पलट गई। इस घटना से जलाशय में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन SDRF जवानों की सतर्कता और बहादुरी ने सभी लोगों की जान बचा ली।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे बोट चालक राजू चौहान पानी पीने के लिए बोट से बाहर आया था। उसी दौरान SDRF के एक जवान बोट में सवार छह लोगों को लेकर जलाशय में गए थे। इसी बीच, बोट में सवार एक युवक सेल्फी लेने के लिए झुका, जिससे बोट का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
SDRF जवानों की त्वरित कार्रवाई
जैसे ही बोट पलटी, SDRF जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और चंद सेकंड में ही सभी छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बोट में दो लड़कियां भी सवार थीं, जिन्हें तैरना नहीं आता था। लेकिन लाइफ जैकेट पहने होने के कारण उनकी जान बच गई।
स्थानीय लोगों और प्रशासन ने SDRF जवानों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई की सराहना की है। यह घटना एक बार फिर जलाशयों में सुरक्षा उपायों के महत्व को रेखांकित करती है।













