विज्ञापन दें / सहयोग करें

SDM हर सप्ताह करेंगे स्कूल-आश्रम-PDS दुकानों का निरीक्षण: बस्तर कलेक्टर ने दिए निर्देश, कहा- इससे ग्राउंड की वास्तविक स्थिति का पता चलेगा – Jagdalpur News



बस्तर जिले में मैदानी स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत करने के लिए अब SDM हर सप्ताह दो स्कूलों, दो आश्रम-छात्रावासों, PDS दुकानों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर आकाश छिकारा ने SDM को इसके निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से शिक्षा, पोषण और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की स्थिति का वास्तविक आकलन हो सकेगा और कमियों को तुरंत सुधारा जा सकेगा। बैठक में बस्तर मैराथन, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स समेत जिले में चल रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। पुस्तक दान महाभियान होगा शुरू 19 मार्च को जिला और ब्लॉक स्तर पर पुस्तक दान महाभियान आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और शिक्षकों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की। उनका कहना था कि किसी के लिए पुरानी पुस्तक, पढ़ने वाले विद्यार्थी के लिए नई हो सकती है। अग्निवीर भर्ती अभियान स्कूलों से पास-आउट विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर भर्ती अभियान से जोड़ने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को युवाओं को जानकारी देने और प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा बलों के कैंप में रक्तदान शिविर बैठक में सुरक्षा बलों के कैंपों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना पर चर्चा हुई। साथ ही आयुष्मान कार्ड की ब्लॉकिंग स्थिति में सुधार लाने को कहा गया। महिला-बाल विकास विभाग को पोषण ट्रैकर ऐप में जानकारी अपडेट करने और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत नवजात बच्चों का डाटा 15 दिनों के भीतर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने को भी कहा गया।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button