विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में आज 6 घंटे तक पानी सप्लाई रहेगी बंद: 11 पानी की टंकियों से शाम को नहीं आएगा पानी – Raipur News



रायपुर में आज शाम पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम के 150 एमएलडी फिल्टर प्लांट की क्लीयर वाटर डीआई राइजिंग पाइपलाइन में लीकेज मरम्मत के लिए 6 घंटे का शटडाउन लिया जा रहा है। यह मरम्मत काम पचपेड़ी नाका और तेलीबांधा थाना के सामने किया जाएगा। मरम्मत के चलते 150 एमएलडी प्लांट से जुड़े 11 जलागारों से आज शाम को जल प्रदाय नहीं होगा। इनमें लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी, देवपुरी और जोरा शामिल हैं। हालांकि सुबह इन इलाकों में पानी सप्लाई दी जाएगी। नगर निगम के अनुसार 11 अप्रैल से जल प्रदाय फिर से सामान्य हो जाएगा। लेकिन गर्मी के बीच पहले से पानी संकट झेल रहे लोगों के लिए यह कटौती परेशानी बढ़ा सकती है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button