विज्ञापन दें / सहयोग करें

Sawan Special Train: सावन में बाबाधाम के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 16 फेरों का शेड्यूल तय | Sawan Special train between Gondia-Madhupur-Gondia from 11 July to 4 August

Sawan Special Train: देखें लिस्ट…

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08855/08856 गोंदिया-मधुपुर-गोंदिया श्रावणी स्पेशल ट्रेन, प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को गोंदिया से 11 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को मधुपुर से 12 जुलाई से 5 अगस्त तक 8-8 फेरे के लिए चलेगी।

इस गाड़ी का ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिल्हा, बिलासपुर, अकलतरा, जांजगीर-नैला, चांपा, बाराद्वार, सक्ति, खरसिया, रायगढ़, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 08855 गोंदिया-मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन गोंदिया से 12.30 बजे रवाना होगी। वहीं डोंगरगढ़ 13.28/13.30 बजे, राजनांदगांव 13.52/13.54 बजे, दुर्ग 14.40/14.45 बजे, रायपुर 15.30/15.35 बजे, तिल्दा-नेवरा 16.08/16.10 बजे, भाटापारा 16.30/16.32 बजे, बिल्हा 17.00/17.02 बजे।
यह भी पढ़ें

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बाबा धाम जाने वाले यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ, स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी

बिलासपुर 17.35/17.45 बजे, अकलतरा 18.10/18.12 बजे, जांजगीर-नैला 18.26/18.27 बजे, चांपा 18.37/18.39 बजे, बाराद्वार 18.52/18.54 बजे, सक्ति 19.06/19.08 बजे, खरसिया 19.21/19.23 बजे, रायगढ़ 19.53/19.55 बजे, बेलपहाड़ 20.35/20.37 बजे, ब्रजराजनगर 20.50/20.52 बजे, झारसुगुड़ा 21.25/ 21.27 बजे, राऊरकेला 22.50/22.58 बजे, दूसरे दिन चक्रधरपुर 00.25/00.30 बजे, टाटानगर 01.30/01.35 बजे, खड़गपुर 04.00/04.05 बजे, आन्दुल 05.50/05.55 बजे, डानकुनि 07.17/07.22 बजे, बर्द्धमान 08.12/08.14 बजे, दुर्गापुर 09.09/09.11 बजे, आसनसोल 09.50/10.00 बजे, चित्तरंजन 10.23/10.25 बजे होते हुए 12.30 बजे, मधुपुर स्टेशन पहुंचेगी।

यह रहेगी सुविधा

Sawan Special Train: इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 06 जनरल, 7 स्लीपर, 01 एसी-३, 02 एसी, एसी१ सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विभागीय अधिकारियों की माने तो इससे बाबाधाम जाने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट भी उपलब्ध होगी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button