विज्ञापन दें / सहयोग करें

Road accident: शादी समारोह से लौट रहा व्यक्ति सडक़ हादसे का शिकार, घायल अवस्था में पड़ा रहा पूरी रात, हो गई मौत | Road accident: Old age man died in road accident

मैनपाट ब्लॉक के ग्राम पैगा निवासी भोला राम यादव (61) (Road accident) शुक्रवार की शाम शादी समारोह में शामिल होने कमलेश्वरपुर गया था। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 10 बजे वह लौट रहा था। कमलेश्वरपुर कार्निवाल मैदान स्थित रोपाखार के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे भोला राम सडक़ पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

शनिवार की सुबह लोगों ने देखा तो घटना (Road accident) की जानकारी कमलेश्वरपुर पुलिस को दी। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए कमलेश्वरपुर अस्पताल भिजवया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें

Brutally beaten: Video: चोरी का आरोप लगाकर परिवार की 2 महिला व 4 युवकों की बेदम पिटाई, पेड़ से बांधकर दी सजा- देखें वीडियो

Road accident: डर से लोगों ने नहीं की मदद

पुलिस ने बताया बताया कि जहां भोला राम यादव हादसे का शिकार हुआ, उस मार्ग का उपयोग कम लोग करते हैं। आशंका है कि वह मदद के लिए आवाज भी लगाई होगी, लेकिन डर से कोई उसकी मदद करने नहीं पहुंचा होगा। वहीं घायल अवस्था में पूरी रात पड़े रहने के कारण उसकी मौत (Road accident) हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button