विज्ञापन दें / सहयोग करें

महासमुंद में सड़क हादसा, जपं उपाध्यक्ष पति की मौत: सफारी की टक्कर से स्कूटी सवार ने दम तोड़ा, एक घायल, ड्राइवर ने किया सरेंडर – Mahasamund News

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में नेशनल हाईवे 353 पर साराडीह मोड़ के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में महासमुंद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर (46) की मौत हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार अशोक साहू गंभीर रूप से घ

.

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में महासमुंद मुख्यालय से लगभग 3 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे 353 पर यह हादसा हुआ। महासमुंद की ओर आ रही टाटा सफारी (CG 04 QH 5836) और बेलसोंड़ा निवासी जितेंद्र चंद्राकर व अशोक साहू की स्कूटी के बीच साराडीह के पास जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस से दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अशोक साहू का इलाज जारी है।

ड्राइवर ने पुलिस को खुद दी हादसे की जानकारी, किया सरेंडर

हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने टाटा सफारी पर पथराव कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से टाटा सफारी और स्कूटी को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है। टाटा सफारी चला रहे ड्राइवर ने सिटी कोतवाली पहुंचकर हादसे की जानकारी दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

पति की मौत की खबर सुनकर हुईं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर अस्पताल पहुंचीं। पति की मौत की खबर सुनकर वह अस्पताल परिसर में ही अचेत होकर गिर पड़ीं। बेलसोंड़ा के ग्रामीणों के साथ-साथ विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित कई जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे।

गौरतलब है कि हुलसी चंद्राकर भाजपा से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में ग्राम पंचायत बेलसोंड़ा से उप सरपंच भी रह चुकी हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button