Road Accident: हाइवे पर मचा हड़कंप! ट्रक ने बाइक को 100 मीटर तक घसीटा, 2 मेडिकल छात्रों की गई जान
Road Accident: डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के दो MBBS स्टूडेंट्स की शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी बाइक से कॉलेज लौट रहे थे, तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि एक स्टूडेंट अंकित दानी (भिलाई, सेक्टर 7) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे स्टूडेंट आली श्रीवास्तव (रायपुर) गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे आस-पास के लोगों की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
Source link
Follow Us











