विज्ञापन दें / सहयोग करें

सूर्यघर योजना की प्रगति पर जिला स्तर पर समीक्षा: लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, सौर ऊर्जा से घर-घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य पर फोकस – Raipur News



प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को जिला पंचायत में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन ने की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत प्रकरणों और ऋण वितरण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सभी बैंकों को स्वयं स्रोत (सेल्फ-सोर्स्ड) आवेदनों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए बैंक सक्रिय भूमिका निभाएं और हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करें। समीक्षा के दौरान सीएसईबी अधिकारियों को भी योजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, ताकि सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। बैठक में सभी विभागों और बैंक प्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय के साथ योजना के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का आह्वान किया गया। इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक मोहम्मद मोफिज, सीएसईबी के कार्यपालन अभियंता तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और घर-घर स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने की दिशा में तेजी से कार्य करने पर सहमति बनी।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button