Coal and DMF Scam: जेल से बाहर निकले रानू, समीर और सौम्या… चुपचाप निकल गए घर, छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी | Coal and DMF Scam: Ranu, Sameer and Saumya released from jail
Coal and DMF Scam: रेनकोट पहन स्कूटी पर निकलीं रानू
बडी़ संख्या में पहुंचे मीडिया वालों को जेल प्रशासन ने गेट पर ही रोक दिया था। रिहा होते ही रानू साहू रेनकोट पहनकर अपने दोपहिया में निकल गई। हालांकि उन्हें लेने कार आई थी। पर मीडिया को देख वो दोपहिया में चली गईं। वहीं समीर विश्नोई छाता लेकर परिजनो से बात करते हुए कार में बैठ निकल गए। वहीं सौम्या को भिलाई से आई कार से सीधे निकल गई।
CG Teachers Bharti 2025: बड़ी खुशखबरी! जल्द ही 5000 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, CM साय ने किया बड़ा ऐलान… तैयारी शुरू
किसी ने पहचाना तक नहीं
जेल से रिहा होने के बाद रजनीकांत तिवारी, वीरेन्द्र जायसवाल और संदीप नायक पैदल ही परिजनों के साथ गेट तक पहुंचे। इस दौरान रजनीकांत ऑटो और वीरेन्द्र एवं संदीप अपनी वाहन से रवाना हुए। रिहाई के दौरान बंदियों और कैदियो को सुनवाई के लिए कोर्ट ले जाने और लोगों के आवागमन का सिलसिला चल रहा था। इसके चलते उक्त तीनों पैदल ही मुख्य सड़क तक निकलने के बाद भी किसी ने पहचाना तक नहीं और वह बडे़ ही आराम से परिजनों के साथ अपनी वाहन में चले गए।
Source link











