UP Vidhan Mandal Session live: ब्रजेश पाठक बोले-आशा बहुअन का मातृत्व अवकाश भी दई रहेन, सपा से दोगुना मानदेय भी
12:19 PM, 16-Feb-2026
जांच के लिए तीन लैब स्थापित की गईं
प्लास्टिक पर बैन, पैकेज्ड फूड की जांच और कार्रवाई से जुड़े सवालों पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि हमारे पास तीन माइक्रो बायोलॉजी प्रयोगशाला है। जहां जांचें कराई जाती हैं। यह व्यवस्था पहले नहीं थी, हमारी सरकार ने एक लाख आठ हजार नमूनों की जांच की क्षमता हम लोगों ने विकसित कर ली है।
12:12 PM, 16-Feb-2026
भूतपूर्व सैनिक निगम को सिक्योरिटी का जिम्मा
आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों के जवाब में ब्रजेश पाठक ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक निगम को सिक्योरिटी का जिम्मा दिया जा रहा है। जो आउटसोर्स कर्मी खाली हुए हैं, उनके लिए कुछ न कुछ व्यवस्था की जाएगी।
12:02 PM, 16-Feb-2026
सुविधाएं बेहतर बनाने को एक्सटेमी प्रोग्राम चला रहे हैं
इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हार्ड और कैंसर के रोगियों की संख्या बढ़ी है। इसके लिए एक्सटेमी प्रोग्राम के तहत हमने व्यवस्था कर रखी है। सबसे पहले ईसीजी करके व्हाट्सएप ग्रुप में डालते हैं। जांच देखकर विशेषज्ञ बताते हैं कि क्या इलाज करना है।
डॉक्टरों के प्रमोशन के सवाल पर ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया कि यह प्रक्रिया लगातार चल रही है। 2014 तक के प्रमोशन पूरे कर लिए गए हैं।
इसके अलावा किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके ट्रांसप्लांट के लिए परिवार के व्यक्ति का ही होना जरूरी होता है। हम इसके निर्देश देंगे कि एक सप्ताह से कम समय में आवेदन स्वीकार हों।
12:00 PM, 16-Feb-2026
दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर होगी
सपा विधायक पप्पू ने सवाल उठाया कि अस्पतालों में कैंसर की दवाएं नहीं हैं। आजमगढ़ में मेडिकल कालेज में दवाएं नहीं हैं। डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं। सरकार दवाओं की उपलब्धता और वितरण कैसे बेहतर बनाएगी?
11:55 AM, 16-Feb-2026
ब्रजेश पाठक की अपील- बेहतर दिनचर्या का पालन करें सभी लोग
इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सबसे पहले प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग एक बेहतर दिनचर्या का पालन करें। मोबाइल चलाते हुए रातभर जगे नहीं। स्पोर्टस एक्टिविटी बढ़ाएं। एक्सरसाइज करें। ऐसे तरल पदार्थों का सेवन बिल्कुल न करें, जो शरीर के लिए ठीक न हो। अस्पतालों में कैंसर जांच, हार्ड के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध है।
11:52 AM, 16-Feb-2026
सदन में उठा कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा
सपा से विधायक इंजीनियर सचिन ने कैंसर से हो रही मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि तीन हजार से ज्यादा डेथ कैंसर से हो रही हैं। वहीं दो हजार से ज्यादा लोग हार्ड अटैक से खत्म हो रहे। वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट के रिसर्च के लिए कोई बजट नहीं है। प्रदेश में मिलावटी खाना खूब खाा जा रहा। इन सबकी रोकथाम के लिए सरकार क्या पालिसी बनाएगी?
11:49 AM, 16-Feb-2026
चित्रकूट में 200 बेड का नया अस्पताल बनाया
इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चित्रकूट में हमने 200 बेड का एक नया अस्पताल बनाया है। जहां, पूरी तरह सुविधाएं दी जा रही हैं। हमारी लिस्ट में मेडिकल कॉलेज भी है। हम लगातार MBBS, MCH की सीटें बढ़ा रहे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो, यह सोच लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
11:47 AM, 16-Feb-2026
चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा या नहीं
सपा विधायक ने पूछा कि चित्रकूट में मेडिकल कॉलेज बनेगा? इसके लिए हमारे जिले के लोगों ने खून से तक पत्र लिखा, लेकिन इस पर कुछ नही होगा? वहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है।
11:44 AM, 16-Feb-2026
शिशु मृत्यु दर-मातृ मृत्यु दर में आई कमी
इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि आज शिशु मृत्यु दर 2023 में 37 रह गई है। वहीं मातृ मृत्यु दर पहले 1 लाख पर 167 थी, अब 141 रह गई है।
11:42 AM, 16-Feb-2026
आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों पर उठे सवाल
सपा विधायक ने सहारनपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के जर्जर भवनों समेत प्रदेश में पुष्टाहार को लेकर सवाल खड़े किए? कुपोषित बच्चों पर कितना सुधार हुआ?
Source link











