विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर विधायक का जेल प्रतिनिधि जेल में: पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने संरक्षण देने का आरोप लगाया, कांग्रेस विधायक ने दिया जवाब–सरकार आपकी है, जांच कराइए – janjgir champa News

जांजगीर-चांपा जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जांजगीर-चांपा के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चंदेल के अनुसार, विधायक अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, और उनका जेल प्रतिनिधि भी इस समय ज

.

चंदेल ने आरोप लगाया कि विधायक व्यास कश्यप एक खूंखार अपराधी के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में हत्या, पॉकेटमारी और उठाईगिरी जैसे अपराधों में शामिल लगभग 50 लोग मौजूद थे। विधायक ने वहां केक भी काटा, जो अपराधियों को प्रोत्साहित करने जैसा है।

उन्होंने यह भी बताया कि विधायक द्वारा नियुक्त जेल प्रतिनिधि वर्तमान में जेल में बंद है। इसके अलावा, विधायक के कॉलेज प्रतिनिधि के बेटे के खिलाफ भी पुलिस में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। चंदेल ने सवाल उठाया कि कांग्रेस विधायक जिले में क्या कर रहे हैं और क्या जनता ने उन्हें इस काम के लिए चुना है।

नारायण चंदेल ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से इस मामले पर जवाब मांगा है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस पार्टी ऐसे विधायकों को तत्काल बर्खास्त करे और जो विधायक इस तरह के कृत्यों में शामिल हैं, वे नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें और जनता के बीच नए जनादेश के लिए जाएं।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में ‘डबल इंजन’ की सरकार है और सभी जांच उनके हाथ में है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो समय के साथ सभी को चलना पड़ता है।

विधायक कश्यप ने आगे कहा कि सत्ताधारी दल के पदाधिकारी और उच्च पदों पर बैठे लोग सुनियोजित तरीके से कांग्रेस विधायकों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने नारायण चंदेल पर पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले पहले अपने गिरेबान में झांकें और देखें कि उनके साथ कौन-कौन हैं और किनका संरक्षण प्राप्त था।तो समय का काल चक्र घूमता है धैर्य रखिए और समय का इंतजार कीजिए।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button