जनता की समस्याओं का होगा समाधान: 8 अप्रैल से शुरू होगा सुशासन तिहार, तीन चरणों में आवेदन से लेकर निराकरण तक की प्रक्रिया – Kondagaon News
भाजपा 8 अप्रैल से सुशासन तिहार मनाने जा रही है।
छत्तीसगढ़ सरकार 8 अप्रैल से सुशासन तिहार-2025 का आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शुरू हो रहे इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान है।
.
सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक आवेदन संग्रह होगा। इसमें ग्राम पंचायत मुख्यालयों, नगरीय निकाय कार्यालयों और हाट बाजारों में आवेदन लिए जाएंगे।
लोग कॉमन सर्विस सेंटर्स से भी आवेदन कर सकेंगे। समाधान पेटी के जरिए भी लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
दूसरे चरण में आवेदनों का निराकरण
दूसरे चरण में अप्रैल-मई 2025 के दौरान आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। सभी आवेदनों को स्कैन कर पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को एक महीने के भीतर आवेदनों का निराकरण करना होगा। जिला और राज्य स्तर पर निराकरण की गुणवत्ता की समीक्षा होगी।
तीसरे चरण में समाधान शिविर
तीसरे चरण में 5 से 31 मई तक समाधान शिविर लगेंगे। हर 8 से 15 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर होंगे। इनमें आवेदकों को उनके आवेदन की स्थिति बताई जाएगी। तुरंत समाधान संभव होने पर मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
शिविर में सरकारी योजनाओं की देंगे जानकारी
अन्य मामलों में एक माह में समाधान कर सूचना दी जाएगी। नगरीय क्षेत्रों में भी ऐसे ही शिविर आयोजित होंगे। शिविरों में सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। यह आयोजन प्रदेश में पारदर्शी शासन और जनता से सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source link












