विज्ञापन दें / सहयोग करें

दुर्गोत्सव : भव्य और भक्ति भाव से मनाने की तैयारी, सज रहा वैष्णव माता दरबार

राजधानी रायपुर में दुर्गोत्सव की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। नवरात्र उत्सव में शहर में कई जगह बड़े पंड़ाल का निर्माण किया जा रहा है। माता की विशाल मूर्ति का निर्माण समितियों ने करवाया है। कई जगह माता जहां विराजेंगी वहीं पर कई झांकियों का निर्माण किया जा रहा है। पंड़ाल के साथ आकर्षक सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कई जगह रास्ते भर बिजली के झालर लटक रहे हैं तो कई जगह झूमर भी लगाई गई है। माता का उत्सव भव्य और भक्ति भाव से मनाने के लिए राजधानी सज रही है। राजधानी के गुढि़यारी क्षेत्र के शुक्रवारी बाजार में वैष्णव देवी का बुलावा भक्तों को आने वाला है। इस बार जय मां दुर्गोत्सव समिति वैष्णव माता के दरबार के दर्शन श्रद्धालुओं को करवाने वाली है। राजधानी के नवीन बाजार में इस बार मां दुर्गा के साथ भोले बाबा, गणेश और कार्तिकेय भक्तों को दर्शन देंगे। राजधानी के आमापारा में सतबहिनिया माता दुर्गोत्सव समिति इस बार बम्लेश्वरी माता की झांकी तैयारी कर रही हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button