विज्ञापन दें / सहयोग करें

जर्जर सड़क पर रोपा लगाकर अनोखे प्रदर्शन से जताया विरोध: सरस्वतीपुर–सूरजपुर मार्ग की बदहाली से नाराज ग्रामीण सड़क पर उतरे, जलभराव से आवागमन ठप – Surajpur News



सूरजपुर जिले के सरस्वतीपुर–सूरजपुर मुख्य मार्ग की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार (21 जुलाई) को अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से खराब सड़क और बारिश के बाद बने गड्ढों व जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क के बीच धान का रोपा लगाकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है। रोजाना लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। देखिये तस्वीरें सड़क पर उतरकर जताया विरोध बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर एकत्र हुए और गड्ढों में धान का रोपा लगाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो सड़क पर रोपा लगाकर किए गए इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, इसलिए उन्हें इस तरह विरोध करना पड़ा। प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि इस प्रदर्शन के बाद संबंधित विभाग सड़क की मरम्मत के लिए जल्द कदम उठाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button