छत्तीसगढ़ में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी, आइसोलेशन वार्ड और टेस्टिंग किट की बढ़ी मांग.. | Alert issued regarding corona in Chhattisgarh
Corona Virus Alert in CG: जशपुर में कोरोना को लेकर विभाग अलर्ट
खासकर अस्पतालों में बंद पड़े ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट को दोबारा चालू करने की कवायद तेज कर दी गई है। अस्पताल में मरीजों की जांच और सैंपल एकत्र करने के लिए अलग बनाए गए काउंटर को फिर से ठीक-ठाक किया जा रहा है। हालांकि जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार, कोरना का नया वेरिएंट पहले जैसा घातक नहीं है।
Corona Virus Alert: आइसोलेशन वार्ड और टेस्टिंग किट की मांग
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले में संभावित कोरोना मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। टेस्टिंग किट की मांग शासन को भेजी गई है और स्वास्थ्य अमले को सभी जरूरी संसाधनों की सूची अपडेट करने और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश दिए गए हैं। जशपुर जिला अस्पताल में कोरोना से निपटने की तैयारी की जा रही है और जनता से अपील की जा रही है कि, डरें नहीं, सावधानी रखें।
कोरोना के संभावित संक्रमण को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग
ज्ञात हो कि, कोरोनाकाल में जशपुर जिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे, जोे प्लांट वायुमंडलीय हवा से ऑक्सीजन तैयार करने की क्षमता रखते हैं, दावा किया गया था कि अस्पताल में 24 घंटे ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति होगी, लेकिन महामारी का असर कम होते ही ये प्लांट उपेक्षा का शिकार हो गए और तकनीकी खराबियों के कारण बंद हो गए। अब स्वास्थ्य विभाग इन्हें दोबारा शुरू करने की तैयारी में है।
Source link











