विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में हाई स्कूल में सायकिल वितरण का विरोध: रवि भगत ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया – Raigarh News

रवि भगत ने सायकिल के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए विरोध किया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती सायकिल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में सायकिल वितरण किया जाना था। ऐसे में सभी तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन तभी पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत वहां पहुंचे और सायकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते ह

.

मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में मंगलवार को 7 छात्राओं को सायकिल वितरण किया जाना था। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।

तभी रवि भगत यहां पहुंचे और वितरण किए जाने वाले सायकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। रवि भगत का कहना था कि सायकिल में हीरो लिखा है और स्टीकर कावेरी का है।

यही नहीं सायकिल का बिल-रसीद दिखाने की बात कही। ताकि जानकारी मिल सके कि आखिर कितने दाम की एक सायकिल है।

इसे देखते हुए स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें समझाने की कोशिश की, कि शासन के योजना के तहत आए हुए सायकिल को वितरण किया जा रहा है।

सायकिल वितरण का पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने किया विरोध

प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

तब रवि भगत ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की बात कहते हुए, गुणवत्ता विहीन सायकिल को वितरण नहीं करने देने की बात कही।

जिसके बाद प्राचार्य ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए थाना में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना ले आए। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शासन स्तर पर खरीदी की जाती है इस संबंध में लैलूंगा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवि सारथी ने बताया कि हमने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। शासन स्तर पर सायकिल क्रय किया गया है।

जिसे सरस्वती सायकिल योजना के तहत वितरण किया जाना था। आज 7 सायकिल बांटे जा रहे थे। तब रवि भगत ने इसका विरोध किया। प्राचार्य ने इसकी सूचना थाना में दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button