Crusher plant: प्रशासन ने सील किया था क्रशर प्लांट, जब्त की थी मशीन, संचालक ने उखाडक़र लगा लिया दूसरी जगह
खडग़ंवा विकासखंड के पैनारी गांव में अवैध रूप से संचालित स्टोन क्रशर (Crusher plant) के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। राजस्व और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने स्टोन क्रशर को सील किया था। स्टोन क्रशर संचालक शिवानी कंस्ट्रक्शन जांच के दौरान स्टोन क्रशर को लेकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया था, जिससे क्रशर को सील कर 10 लाख का जनरेटर, 2 लाख का पैनल बोर्ड, 50 हजार का मोटर, 50 हजार का कंप्रेसर जब्ती और 6300 घन मीटर मिट्टी खनन का प्रकरण दर्ज किया गया था।
Source link
Follow Us













