विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में दहेज के लिए पत्नी की गला दबाकर हत्या: प्रॉपर्टी डीलर ने किचन में की वारदात, मारने के बाद खुद ले गया अस्पताल, गिरफ्तार – Raipur News


यह पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। 

रायपुर में दहेज के लिए एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने पूरी वारदात को किचन में अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को

.

कबीर नगर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंस सिंह की 3 साल पहले सुहानी सिंह के साथ शादी हुई थी। दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। शादी के बाद से आरोपी लगातार दहेज कम मिलने से नाराज था। वह अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था। 4 अप्रैल के सुबह करीब 10:30 बजे पति-पत्नी के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में अपनी पत्नी का गला दबा दिया।

खुद लेकर गया अस्पताल

गला दबाने के बाद महिला जमीन पर गिर गई। कुछ देर बाद आरोपी को मौत की आशंका हुई तो वह उसे एम्स अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने बारीकी से जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। फिलहाल, घटना के बाद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button