विज्ञापन दें / सहयोग करें

टैक्स जमा न करने वाले 8 बकायेदारों की प्रॉपर्टी सील: नोटिस के बाद भी नहीं किया भुगतान, निगम ने व्यवसायिक परिसरों पर लगाया ताला – Raipur News



प्रॉपर्टी टैक्स नहीं चुकाने वाले बकायादारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। जोन-8 की राजस्व टीम ने 8 बड़े बकायादारों के व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वीर सावरकर नगर वार्ड-1 और पं. जवाहरलाल नेहरू वार्ड-2 इलाके में की गई। अधिकारियों के मुताबिक, संबंधित लोगों को कई बार डिमांड बिल और नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकानों और परिसरों में ताला लगाकर सीलबंदी कर दी। कार्रवाई के दौरान रामपाल लहरी, सुकलहीन लहरी, मो. अब्दुल कलाम, बलविंदर सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, अंकित साव, निखिल ट्रेडर्स और संतोषी देवी/रामनिवास के परिसरों को सील किया गया।
30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने का मौका
नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी है। पहले यह 31 मार्च थी। अब इस तारीख तक बिना अतिरिक्त शुल्क के टैक्स जमा किया जा सकता है। इसके बाद भुगतान करने पर 17% सरचार्ज देना होगा।
निगम की सख्ती जारी नगर निगम ने साफ किया है कि बकाया नहीं चुकाने वालों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दुकानों और व्यवसायिक परिसरों को सील किया जा रहा है, वहीं जरूरत पड़ने पर घरों के नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।
प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में निगम करीब 120 करोड़ पीछे नगर निगम इस बार प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में तय लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है। 475 करोड़ रुपए के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 350 करोड़ रुपए ही वसूले जा सके हैं, यानी करीब 120 करोड़ रुपए की कमी है। 31 मार्च को 25 करोड़ रुपए वसूली की उम्मीद थी, लेकिन सिर्फ करीब 7 करोड़ ही जमा हो सके। इसकी बड़ी वजह टैक्स जमा करने की तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ाना माना जा रहा है। तारीख बढ़ने के बाद कई लोगों ने भुगतान टाल दिया, जिससे निगम को एक ही दिन में करीब 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button