विज्ञापन दें / सहयोग करें

स्प्राइट की बॉटल में शराब भरकर स्कूल पहुंचा प्रधान-पाठक,VIDEO: बालोद में BJP नेता ने पकड़ा तो बोला-मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं, ब्लड-सैंपल लिया गया – Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक नशे की हालत में पहुंचा। उसने स्प्राइट की बोतल में शराब भर रखा था। फिर क्लास में गिलास लेकर शराब पीने बैठ गया। तभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन्होंने शिक्षक को रंगे हाथ पकड़ लिया। ज

.

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। डौंडी ब्लॉक के ग्राम चिपरा स्थित प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर नशे में स्कूल पहुंचा था। उसकी हालत देखकर स्कूल के कुछ पालकों ने नाराजगी जताई और भाजपा नेताओं को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कुसुमकसा के भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षक को शराब पीते हुए पाया।

प्रधान पाठक ने स्प्राइट की बोतल में शराब भर लाया, फिर क्लास में गिलास लेकर शराब पीने बैठ गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिन्हा अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल पहुंचे और शिक्षक को शराब पीते हुए पाया।

नशे में कहा- मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं

प्रधान पाठक सरजू राम ठाकुर से जब भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने सवाल किया कि, वह शराब पीकर स्कूल क्यों आए हैं, तो शिक्षक ने जवाब दिया। मैं तो रिटायर्ड हो चुका हूं। यह सुनकर नेता और मौजूद लोग हैरान रह गए। मामले को गंभीर मानते हुए भाजपा नेताओं ने तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

भाजपा नेताओं ने तत्काल बीईओ और कलेक्टर को इसकी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की।

जांच के लिए लिया गया ब्लड सैंपल

डौंडी के प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि, मामले की शिकायत जिला शिक्षा कार्यालय को भेज दी गई है। साथ ही प्रधान पाठक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है, ताकि नशे की पुष्टि की जा सके। फिलहाल जांच प्रक्रिया जारी है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

……………………………….

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

धमतरी में शराब के नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर,VIDEO: जमीन पर लेटकर बड़बड़ाते रहा, बोला-कल मस्त स्कूल खुलेगा, यहां देवता है, खा-पीकर नहीं आना

शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रभारी हेडमास्टर।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रभारी हेडमास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। नशे की हालत में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षक स्कूल परिसर में सोते और बड़बड़ाते हुए नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button