विज्ञापन दें / सहयोग करें

बिलासपुर में सोते रहे पुलिसकर्मी और थाने से भागा बदमाश: लड़की से छेड़खानी करने वाले आरोपी को किया था गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर के कोनी थाने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां थाने में पुलिसकर्मी सोते रह गए और गिरफ्तार एक आरोपी चकमा देकर भाग निकला। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी रात में सो रहे थे, तभी वो मौका पाकर चकमा देकर भाग गया। हालांकि, पुलिसकर्मी आरोपी की हथकड़ी

.

जानकारी के अनुसार कोनी क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की ने थाने में शिकायत की थी, जिसमें उसने बताया कि सरकंडा के मोपका स्थित गार्डन सिटी निवासी स्वरित सिंह (20) ने उसके साथ छेड़खानी की है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

शाम को गिरफ्तारी, रात में भाग निकला आरोपी पुलिस के अनुसार आरोपी स्वरित सिंह को गुरुवार की शाम को दबिश देकर पकड़ा गया था, जिसके बाद थाने लाकर रात उसकी गिरफ्तारी की गई। इस दौरान रात में हिरासत में रखा गया था। उसकी निगरानी के लिए आरक्षक रविशंकर जगत और आरक्षक प्रदीप पाव की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि देर रात दोनों आरक्षकों को झपकी लगी। तभी तड़के 4 बजे आरोपी स्वरित सिंह मौका पाकर भाग निकला। हालांकि, कहा जा रहा है कि आरोपी ने अपने हाथ पर लगी हथकड़ी को सरका कर अभिरक्षा से फरार हो गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश शुक्रवार की सुबह पुलिसकर्मियों ने आरोपी के थाने से भागने की सूचना टीआई राहुल तिवारी सहित अधिकारियों को दी। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी। लेकिन, आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस ने अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराईहै। जिस पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button