विज्ञापन दें / सहयोग करें

शराब की कार्रवाई करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की: गाली-गलौज कर आरोपियों को ले जाने से रोका, रायगढ़ में FIR दर्ज – Raigarh News

आरोपियों को ले जाने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और धक्कामुक्की किया गया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस महुआ शराब के मामले में कार्रवाई करने पहुंची थी। पुलिस जब आरोपियों को पकड़कर थाने ला रही थी, तभी उनके परिजनों ने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और धक्कामुक्की की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पुसौर पुलिस की टीम एनटीपीसी लारा कोल गेट के पास पहुंची थी। उसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम बोड़ाझरिया में गांड़ाराम बंजारा (74 वर्ष) और उसका बेटा देवानंद बंजारा (46 वर्ष) घर के पीछे अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे हैं।

पुलिस तुरंत वहां पहुंची और दोनों को टीपीएस मोपेड के साथ पकड़ लिया। मोपेड में रखे थैले से 60 पाउच महुआ शराब और जरिकेन में 5 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और मोपेड दोनों जब्त कर लिए हैं।

पुसौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी

आरोपियों को ले जाने से रोका

पुलिस जब आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ला रही थी, तभी उनके परिजन सुशीला बंजारा और खगेश्वर बंजारा वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने जब उन्हें शांत रहने की समझाइश दी, तो वे आरोपियों को थाने ले जाने से रोकने लगे और पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करने लगे।

आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने गांड़ाराम और देवानंद बंजारा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ 34(2)-LCG, 59-LCG, 132-BNS, 221-BNS, 296-BNS और 3(5)-BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button