Spain vs Cabo Verde Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं, स्पेन के लिए चुनौती बने केप वर्डे के खिलाड़ी
10:21 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
अटलांटा स्टेडियम में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एच मुकाबले में स्पेन और केप वर्डे की टीमें हाफ-टाइम तक गोलरहित बराबरी पर हैं। मैच के पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया, लेकिन केप वर्डे के खिलाड़ियों ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें खुलकर मौके नहीं बनाने दिए। विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम मानी जाने वाली स्पेन को केप वर्डे से कड़ी चुनौती मिली और उसके आक्रमण बार-बार विपक्षी डिफेंस के सामने बेअसर साबित हुए।
मैच के 23वें मिनट में पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। तब तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थीं। हालांकि, खेल के दौरान स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन केप वर्डे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और मजबूती के साथ उनका सामना किया। पहले हाफ के अंतिम मिनटों तक मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। अतिरिक्त समय के बाद रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ मैदान से बाहर गईं। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के लिए निर्णायक गोल करने की कोशिश करेंगी।
09:55 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक
23 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। अब तक कोई भी टीम पहला गोल नहीं कर सकी है। हालांकि, स्पेन को केप वर्डे के खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
09:30 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: स्पेन और केप वर्डे के बीच मुकाबला शुरू
स्पेन और केप वर्डे के बीच फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मुकाबला अटालांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है।
09:28 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
09:23 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं, स्पेन के लिए चुनौती बने केप वर्डे के खिलाड़ी
FIFA World Cup 2026 Spain vs Cabo Verde Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मैच ग्रुप-एच की स्पेन और केप वर्डे की टीमों के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…
Source link











