विज्ञापन दें / सहयोग करें

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मलयेशिया की राजधानी पुत्राजाया के पर्दाना पुत्र भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मलयेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया।

 

पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन

वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

शनिवार को भारतीयों से मिले पीएम मोदी

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे।




Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button