PM Modi Jammu Visit LIVE: पीएम मोदी ने किया चिनाब और अंजी पुल का उद्घाटन, कटरा से वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी
12:50 PM, 06-Jun-2025
ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से पीएम मोदी ने की बात
जम्मू-कश्मीर के कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन में सवार स्कूली बच्चों से बातचीत की। उन्होंने ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से भी बातचीत की।
#WATCH | Katra, J&K: Before flagging off Vande Bharat Express connecting Katra and Srinagar from Katra Railway Station, Prime Minister Narendra Modi interacted with school children onboard. He also interacted with members of the Railway staff who are on the train.… pic.twitter.com/9Hs1s6akMU
— ANI (@ANI) June 6, 2025
12:47 PM, 06-Jun-2025
कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Katra, J&K: Prime Minister Narendra Modi flags off Vande Bharat Express, connecting Katra and Srinagar, from Katra Railway Station. #KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/ghJREpDfii
— ANI (@ANI) June 6, 2025
12:28 PM, 06-Jun-2025
केबल रेल अंजी पुल का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले केबल रेल पुल अंजी पुल का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद।
12:17 PM, 06-Jun-2025
पीएम मोदी ने तिरंगा लहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करते हुए तिरंगा लहराया।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi waves the Tiranga as he inaugurates Chenab bridge – the world’s highest railway arch bridge.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/xfBnSRUQV5
— ANI (@ANI) June 6, 2025
12:15 PM, 06-Jun-2025
‘यह कोई साधारण या आसान काम नहीं था’
जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में कटरा और श्रीनगर को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। श्री माता वैष्णो देवी कटरा (एसवीडीके) से श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के लोको पायलट रामपाल शर्मा कहते हैं, “यह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है कि पीएम नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारतीय रेल कर्मचारियों ने एक सदियों पुराना सपना पूरा किया है। यह विशेष रूप से रेल इंजीनियरों के दृढ़ संकल्प, भक्ति और समर्पण से संभव हुआ है। यह कोई साधारण या आसान काम नहीं था। मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है… यह वंदे भारत ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से भरपूर है। यह ट्रेन पूरे 12 महीने चलेगी…”
12:13 PM, 06-Jun-2025
पीएम ने किया चिनाब ब्रिज का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।
#WATCH | J&K: Prime Minister Narendra Modi inaugurates Chenab bridge – the world’s highest railway arch bridge. Lt Governor Manoj Sinha, CM Omar Abdullah and Railway Minister Ashwini Vaishnaw also present.#KashmirOnTrack
(Video: DD) pic.twitter.com/Jv4d5tLOqW
— ANI (@ANI) June 6, 2025
12:00 PM, 06-Jun-2025
चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। उन्होंने यूएसबीआरएल परियोजना पर काम करने वाले श्रमिकों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर में कई अन्य रेलवे परियोजनाओं के साथ चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। पीएम आज कटरा से श्रीनगर तक उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
11:29 AM, 06-Jun-2025
पीएम मोदी ने ली चिनाब रेल ब्रिज के बारे में जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब ब्रिज का निरीक्षण किया। इसके बाद कामगारों से मुलाकात की। साथ ही चिनाब रेल ब्रिज के बारे में जानकारी हासिल की। कुछ ही देर में पीएम मोदी इस ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चेनाब रेल ब्रिज दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और हवा की स्थिति को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ब्रिज का एक अहम असर जम्मू और श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में होगा।
11:24 AM, 06-Jun-2025
ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार भी शामिल
वहीं, रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार कहते हैं, “रेलवे ने इस सेक्शन (उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक) पर दो ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर तक प्रतिदिन चलेंगी। एक ट्रेन सुबह 8.10 बजे और दूसरी 1455 बजे (दोपहर 2.55 बजे) रवाना होगी। सुबह 8.10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन बनिहाल से गुजरते हुए करीब 3 घंटे में सुबह 11.10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। 1455 बजे (दोपहर 2.55 बजे) रवाना होने वाली ट्रेन शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। विपरीत दिशा की बात करें तो 26404 ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और यह श्री माता वैष्णो देवी, कटरा स्टेशन पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन श्रीनगर से दोपहर 2 बजे रवाना होगी और प्रतिदिन 1705 बजे (शाम 5:05 बजे) श्री माता वैष्णो देवी पहुंचेगी। इसमें आठ कोच होंगे। ट्रेन में एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार भी शामिल हैं…”
11:23 AM, 06-Jun-2025
थोड़ी देर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब ब्रिज पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।











