PM Modi in Varanasi Live: काशी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर करेंगे बात
12:09 PM, 11-Sep-2025
52वें दौरे पर काशी आए हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 52वें दौरे पर काशी आए हैं। इस दौरान भारत और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के बीच होटल ताज में द्विपक्षीय मुद्दों पर बात होनी है।
12:04 PM, 11-Sep-2025
PM Modi Varanasi Visit: पीएम के स्वागत में भाजपा नेता ने गाया भोजपुरी गाना
भाजपा नेता और एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भोजपुरी में गाना गाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के ताकतवर नेता हैं। वहीं, गोला दीनानाथ के पार्षद संजय केशरी ने कहा कि मॉरिशस के प्रधानमंत्री और देश के पीएम का हम स्वागत करने के लिए खड़े हैं। पीएम ने जीएसटी में बदलाव कर जनहित में निर्णय लिया है।
12:02 PM, 11-Sep-2025
PM Modi in Varanasi: गुलाब की पंखुड़ियों से पीएम का स्वागत
ताज होटल के पास प्रधानमंत्री मोदी का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हर- हर महादेव और मोदी- मोदी के जयकारे लगाए।
11:40 AM, 11-Sep-2025
कार में बैठे पीएम ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन
पीएम मोदी ताज होटल पहुंच गए हैं। यहां मॉरीशस के पीएम से द्विपक्षीय मुद्दों पर बात करेंगे। इससे दोनों देशों के संबंध और बेहतर होंगे। पीएम मोदी के ताज होटल पहुंचते ही मोदी- मोदी के जयकारे लगे। भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी ने कार के अंदर से हाथ हिलाकर काशीवासियों का अभिवादन किया।
11:36 AM, 11-Sep-2025
पीएम मोदी पहुंचे होटल ताज
पुलिस लाइन में स्वागत के बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से होटल ताल पहुंचे। यहां ढोल- नगाड़ों के बीच पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा।
11:24 AM, 11-Sep-2025
काशी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, भगवामय हुआ माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले पूरा शहर उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पुलिस लाइन चौराहे से लेकर मिंट हाउस, नदेसर और आसपास के मार्गों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और मोदी समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर भगवा रंग की छटा बिखरी हुई थी। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं, वहीं उनके साथ आए मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के स्वागत को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
11:14 AM, 11-Sep-2025
पुलिस लाइन पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष विमान पुलिस लाइन पहुंच गया है। यहां से वे सड़क मार्ग से ताज होटल पहुंचेंगे। उधर, बड़ागांव थाना क्षेत्र के व्यास बाग में वाहन को रोका गया। इस रूट को जीरो किया गया है।
11:13 AM, 11-Sep-2025
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद शहर के लिए रवाना हुए पीएम
औपचारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री वायुसेना के हेलीकॉप्टर में बैठ कर शहर के लिए रवाना हुए। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर शहर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। खुफिया एजेंसियां, आईबी, एलआईयू और पुलिस के आला अधिकारी पूरी तरह अलर्ट हैं।
11:08 AM, 11-Sep-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे वाराणसी
बाबतपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार सुबह वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। विमान से उतरते ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक सहित सभी मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद रहे।
10:54 AM, 11-Sep-2025
जीएसटी का तख्ती लेकर पीएम का स्वागत करेंगे लोग
पीएम मोदी के आगमन को लेकर आंबेडकर चौराहे से लेकर ताज होटल तक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है। जीएसटी सुधार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोग जीएसटी का सिंबल लेकर पीएम के स्वागत के लिए खड़े हैं।
Source link












